ताजा खबर
ITR Filing Alert टैक्स भरने में चालाकी पड़ेगी भारी! सरकार वसूलेगी दोगुना पैसा, तुरंत जान लें ये नियम   ||    भारत से लेकर जापान तक दुनिया में जंग के बीच इन 20 देशों ने बढ़ाया अपना रक्षा खर्च   ||    ट्रंप की जिस प्रेस डिनर पार्टी में चली अंधाधुंध गोलियां वहां पूरी नहीं थी सुरक्षा, अमेरिका में ही उठ...   ||    रेयर अर्थ मैटेरियल का नया ग्लोबल हब बना मलेशिया पेंटागन के साथ $1 बिलियन की डील, चीन के एकाधिकार को ...   ||    LSG vs KKR सुपर ओवर में कोलकाता की जीत, रिंकू सिंह ने अकेले पलटा मैच, लखनऊ की लगातार 5वीं हार   ||    IPL 2026 KKR के साथ हुई बेईमानी? बल्लेबाज के शरीर पर लगी गेंद, तो दिया गया रन आउट, इस नियम ने चौंकाय...   ||    आत्मनिर्भरता की मिसाल होशियारपुर में सरपंच खुद बनते हैं 'गेटमैन', गांव की सुरक्षा के लिए ट्रेन को दि...   ||    दिल्ली बनाम नई दिल्ली: क्या वाकई दोनों एक ही हैं? जानें क्षेत्रफल, इतिहास और प्रशासन का असली अंतर   ||    एक दिन’ इवेंट में आमिर खान का दिल से बयान: “साई पल्लवी आज देश की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेस”   ||    ‘गोलमाल 5’ की धमाकेदार वापसी: ऊटी में शुरू हुई मस्ती, इस बार सवारी भी बड़ी और सरप्राइज भी!   ||   

कर्नाटक सेक्स स्कैंडल केस में पुलिस ने बीजेपी नेता और एडवोकेट जी देवराजे को किया गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, May 11, 2024

मुंबई, 11 मई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। कर्नाटक सेक्स स्कैंडल केस में पुलिस ने बीजेपी नेता और एडवोकेट जी देवराजे गौड़ा को चित्रदुर्ग जिले के गुलीहाल टोल गेट से गिरफ्तार किया। गौड़ा पर सेक्स स्कैंडल के आरोपी प्रज्वल और पीड़ित महिलाओं के वीडियो लीक करने का आरोप है। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, मामले की जांच कर रही SIT ने उन्हें पूछताछ के लिए भी बुलाया था। हालांकि, वे पूछताछ के लिए गए थे या नहीं, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। देवराजे ने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताया है। देवराजे ने प्रज्वल के पिता एचडी रेवन्ना के खिलाफ होलेनरसीपुर सीट से 2023 में विधानसभा चुनाव भी लड़ा था। उन्होंने ही भाजपा लीडरशिप को सचेत किया था कि हासन सांसद रेवन्ना ने कई महिलाओं का यौन शोषण किया है। ऐसे में उन्हें लोकसभा का टिकट न दें।

PTI के मुताबिक, गौड़ा के खिलाफ हासन के होलेनरसीपुर की एक महिला ने यौन शोषण के भी आरोप लगाए हैं। महिला ने देवराजे के खिलाफ 1 अप्रैल 2024 को केस दर्ज कराया था। इसकी जानकारी शुक्रवार को पुलिस ने दी है। FIR में महिला ने आरोप लगाए कि गौड़ा ने उसकी संपत्ति बेचने में मदद करने के बहाने दस महीने तक शोषण किया। जी. देवराजे गौड़ा ने 8 दिसबंर 2023 को ‌BJP के प्रदेश अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र को पत्र लिखा था। इसमें प्रज्वल और उनके परिवार के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए थे। उनका दावा था कि 2976 वीडियो वाली एक पेन ड्राइव है, जिसकी फुटेज में दिख रहीं कुछ महिलाएं सरकारी अधिकारी थीं। इन वीडियो का इस्तेमाल महिलाओं को यौन गतिविधियों में शामिल रहने के लिए ब्लैकमेल करने के लिए हो रहा था। देवराजे गौड़ा ने दावा किया था कि ये पेन ड्राइव कांग्रेस नेताओं के पास पहुंच गई थी। उन्होंने लिखा था- अगर हासन लोकसभा सीट से JDS उम्मीदवार को नॉमिनेट करते हैं तो विपक्ष इन वीडियो को ब्रह्मास्त्र के रूप में इस्तेमाल कर सकता है। साथ ही हम एक ऐसी पार्टी के तौर पर कलंकित होंगे, जो दुष्कर्म करने वाले परिवार के साथ जुड़ी है।

सेक्स स्कैंडल के मुख्य आरोपी प्रज्वल के खिलाफ रेप, छेड़छाड़, ब्लैकमेलिंग और धमकी देने के आरोपों समेत तीन FIR दर्ज की गई हैं। हासन से JDS सांसद प्रज्वल फिलहाल फरार हैं और इंटरपोल ने उनके खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया है। कर्नाटक में 26 अप्रैल को वोटिंग से पहले प्रज्वल से जुड़े कई अश्लील वीडियो सामने आए। देवराजे गौड़ा पर इन्हीं वीडियो को लीक करने का आरोप है। हालांकि, इन आरोपों को उन्होंने खारिज कर दिया। फिलहाल, प्रज्वल के पिता रेवन्ना तीन बच्चों की मां एक महिला के अपहरण के आरोप में जेल में हैं। उन्हें 14 मई तक की ज्यूडिशियल कस्टडी में रखा गया है। आपको बता दें, इस केस की जांच कर रही SIT ने पीड़ितों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। SIT हेड और ADGP बीके सिंह ने कहा कि पीड़ित महिलाएं 6360938947 पर कॉल कर सकती हैं। उन्हें SIT ऑफिस जाने की जरूरत नहीं है, टीम खुद जाकर उनसे बात करेगी। SIT ने लोगों को चेतावनी दी है कि वे रेवन्ना और पीड़ित महिलाओं के वीडियो सोशल मीडिया या पर्सनल मैसेंजर एप्लिकेशन पर शेयर न करें। शेयरिंग करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, कर्नाटक कांग्रेस ने भी ऐलान किया कि वह सेक्स स्कैंडल की पीड़ित महिलाओं को आर्थिक मदद देगी।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.