ताजा खबर
ITR Filing Alert टैक्स भरने में चालाकी पड़ेगी भारी! सरकार वसूलेगी दोगुना पैसा, तुरंत जान लें ये नियम   ||    भारत से लेकर जापान तक दुनिया में जंग के बीच इन 20 देशों ने बढ़ाया अपना रक्षा खर्च   ||    ट्रंप की जिस प्रेस डिनर पार्टी में चली अंधाधुंध गोलियां वहां पूरी नहीं थी सुरक्षा, अमेरिका में ही उठ...   ||    रेयर अर्थ मैटेरियल का नया ग्लोबल हब बना मलेशिया पेंटागन के साथ $1 बिलियन की डील, चीन के एकाधिकार को ...   ||    LSG vs KKR सुपर ओवर में कोलकाता की जीत, रिंकू सिंह ने अकेले पलटा मैच, लखनऊ की लगातार 5वीं हार   ||    IPL 2026 KKR के साथ हुई बेईमानी? बल्लेबाज के शरीर पर लगी गेंद, तो दिया गया रन आउट, इस नियम ने चौंकाय...   ||    आत्मनिर्भरता की मिसाल होशियारपुर में सरपंच खुद बनते हैं 'गेटमैन', गांव की सुरक्षा के लिए ट्रेन को दि...   ||    दिल्ली बनाम नई दिल्ली: क्या वाकई दोनों एक ही हैं? जानें क्षेत्रफल, इतिहास और प्रशासन का असली अंतर   ||    एक दिन’ इवेंट में आमिर खान का दिल से बयान: “साई पल्लवी आज देश की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेस”   ||    ‘गोलमाल 5’ की धमाकेदार वापसी: ऊटी में शुरू हुई मस्ती, इस बार सवारी भी बड़ी और सरप्राइज भी!   ||   

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने 2 संदिग्ध आतंकियों को मार गिराया, LoC से घुसपैठ की कर रहे थे कोशिश, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, May 16, 2024

मुंबई, 16 मई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। जम्मू-कश्मीर में कुपवाड़ा के पास सुरक्षाबलों ने 2 संदिग्ध आतंकियों को मार गिराया। दोनों लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) से घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों के शव तंगधार सेक्टर में बाड़ के दूसरी ओर तरफ पड़े देखे गए। इनके पास से तलाशी के दौरान 2 पिस्तौल, गोला-बारूद बरामद किए गए। दोनों की पहचान का खुलासा नहीं किया गया है। मामले में जांच जारी है। अभी भी एनकाउंटर जारी है। पिछले महीने बारामुला जिले के उरी में LoC से घुसपैठ की कोशिश में एक आतंकवादी मार गिराया गया था। इस दौरान दूसरी तरफ से भी गोलीबारी हुई थी।जिसके बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस ने छह आतंकवादियों के स्कैच जारी किए। इन आतंकियों ने उधमपुर जिले के बसंतगढ़ इलाके में पाकिस्तान से घुसपैठ की। इन्होंने जंगल में भागने से पहले गांव के विलेज गार्ड की हत्या कर दी थी। ये स्कैच विभिन्न एजेंसियों, जनता और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ के बाद तैयार किए गए हैं। इस केस में पुलिस एक ओवरग्राउंड वर्कर को भी गिरफ्तारी कर चुकी है। इसी शख्स ने सीमा पार से घुसपैठ के बाद आतंकवादियों को इलाके तक पहुंचने में मदद की थी।

आपको बता दें, उधमपुर जिले के बसंतगढ़ में पनारा गांव में 28 अप्रैल को गोलीबारी हुई। जिसमें ग्राम रक्षा गार्ड (VDG) का एक सदस्य मोहम्मद शरीफ घायल हो गया था। VDG के सदस्य जंगल में गश्त कर रहे थे। तभी कुछ संदिग्ध लोगों से मुठभेड़ हुई। आधे घंटे तक चली गोलीबारी के बाद आतंकवादी जंगल में भाग गए। इस गोलीबारी में खानेद निवासी वीडीजी सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में उनकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक 28 अप्रैल को एक टीम वीडीजी को साथ लेकर चोचरू गाला हाइट्स की तरफ गई थी। जहां छिपे हुए आतंकवादियों से उनकी मुठभेड़ हो गई। ये आतंकवादी 2 अलग-अलग गुट में कठुआ से बसंतगढ़ की ओर तरफ गए थे। VDG की टीम का 5 आतंकियों से सामना हुआ। जबकि दूसरे गुट का पता नहीं चला। पुलिस ने बताया था कि दूसरे गुट में 4 आतंकवादी हो सकते हैं। इन आतंकियों की आखिरी लोकेशन कठुआ की सीमा से लगे माचेडी टॉप इलाके में मिली थी। ये आतंकी घने जंगल का फायदा उठाकर चेनाब घाटी के रास्ते कश्मीर में जा रहे थे।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.