ताजा खबर
ITR Filing Alert टैक्स भरने में चालाकी पड़ेगी भारी! सरकार वसूलेगी दोगुना पैसा, तुरंत जान लें ये नियम   ||    भारत से लेकर जापान तक दुनिया में जंग के बीच इन 20 देशों ने बढ़ाया अपना रक्षा खर्च   ||    ट्रंप की जिस प्रेस डिनर पार्टी में चली अंधाधुंध गोलियां वहां पूरी नहीं थी सुरक्षा, अमेरिका में ही उठ...   ||    रेयर अर्थ मैटेरियल का नया ग्लोबल हब बना मलेशिया पेंटागन के साथ $1 बिलियन की डील, चीन के एकाधिकार को ...   ||    LSG vs KKR सुपर ओवर में कोलकाता की जीत, रिंकू सिंह ने अकेले पलटा मैच, लखनऊ की लगातार 5वीं हार   ||    IPL 2026 KKR के साथ हुई बेईमानी? बल्लेबाज के शरीर पर लगी गेंद, तो दिया गया रन आउट, इस नियम ने चौंकाय...   ||    आत्मनिर्भरता की मिसाल होशियारपुर में सरपंच खुद बनते हैं 'गेटमैन', गांव की सुरक्षा के लिए ट्रेन को दि...   ||    दिल्ली बनाम नई दिल्ली: क्या वाकई दोनों एक ही हैं? जानें क्षेत्रफल, इतिहास और प्रशासन का असली अंतर   ||    एक दिन’ इवेंट में आमिर खान का दिल से बयान: “साई पल्लवी आज देश की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेस”   ||    ‘गोलमाल 5’ की धमाकेदार वापसी: ऊटी में शुरू हुई मस्ती, इस बार सवारी भी बड़ी और सरप्राइज भी!   ||   

स्मृति ने राहुल को दी चुनौती, कहा UPA और नरेंद्र मोदी सरकार के कार्यकाल पर हो डिबेट, कोई टिक नहीं पाएगा, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, March 5, 2024

मुंबई, 05 मार्च, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को UPA और नरेंद्र मोदी सरकार के कार्यकाल पर डिबेट करने की चुनौती दी है। स्मृति ने महाराष्ट्र के नागपुर में नमो युवा महासम्मेलन में कहा, कांग्रेस के UPA और मोदी शासन के 10 साल में क्या अंतर है, इस पर चर्चा होनी चाहिए। अगर मैं इस बारे में राहुल गांधी से बहस करने को कहूंगी तो वे नहीं आएंगे। वे ‌BJP के एक मामूली कार्यकर्ता के सामने भी नहीं टिक पाएंगे। मैं गारंटी देती हूं कि अगर BJP युवा मोर्चा का कोई कार्यकर्ता भी राहुल गांधी के सामने बोलना शुरू कर दे तो उनकी बोलने की ताकत खत्म हो जाएगी। स्मृति ने आगे कहा, BJP ने पार्टी मेनिफेस्टो में जनता से किए गए 3 मुख्य वादों को पिछले 10 साल में पूरा किया है। इसमें जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाना, संसद में महिला आरक्षण लाना और राम मंदिर का निर्माण शामिल है।

उन्होंने आगे कहा, मोदी ने हर गारंटी पूरी की है। अब आपको अब की बार 400 पार' की गारंटी लेनी है। PM मोदी ने प्रधान सेवक बनकर भारत के लिए काम किया। INDI गठबंधन के चारा चोर ने कहा कि उनका (PM मोदी) कोई परिवार नहीं है। मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि हम सब मोदी के परिवार हैं। ये युवा मोदी के परिवार हैं। भारत के 140 करोड़ लोग उनका परिवार हैं। कोई उनका बाल भी बांका नहीं कर पाएगा। दरअसल, पटना में लालू यादव ने महागठबंधन की रैली में कहा था, PM मोदी आजकल परिवारवाद पर हमला करते हैं। मैं पूछता हूं कि तुम बताओ कि तुम्हारी कोई संतान क्यों नहीं हुई। राजद सुप्रीमो ने आगे कहा कि उनके पास परिवार ही नहीं है। वो हिंदू नहीं है। हिंदू अपनी मां के श्राद्ध में दाढ़ी-बाल बनवाता है। PM की माता जी का जब देहांत हुआ तो उन्होंने बाल-दाढ़ी क्यों नहीं बनवाया।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.