ताजा खबर
ITR Filing Alert टैक्स भरने में चालाकी पड़ेगी भारी! सरकार वसूलेगी दोगुना पैसा, तुरंत जान लें ये नियम   ||    भारत से लेकर जापान तक दुनिया में जंग के बीच इन 20 देशों ने बढ़ाया अपना रक्षा खर्च   ||    ट्रंप की जिस प्रेस डिनर पार्टी में चली अंधाधुंध गोलियां वहां पूरी नहीं थी सुरक्षा, अमेरिका में ही उठ...   ||    रेयर अर्थ मैटेरियल का नया ग्लोबल हब बना मलेशिया पेंटागन के साथ $1 बिलियन की डील, चीन के एकाधिकार को ...   ||    LSG vs KKR सुपर ओवर में कोलकाता की जीत, रिंकू सिंह ने अकेले पलटा मैच, लखनऊ की लगातार 5वीं हार   ||    IPL 2026 KKR के साथ हुई बेईमानी? बल्लेबाज के शरीर पर लगी गेंद, तो दिया गया रन आउट, इस नियम ने चौंकाय...   ||    आत्मनिर्भरता की मिसाल होशियारपुर में सरपंच खुद बनते हैं 'गेटमैन', गांव की सुरक्षा के लिए ट्रेन को दि...   ||    दिल्ली बनाम नई दिल्ली: क्या वाकई दोनों एक ही हैं? जानें क्षेत्रफल, इतिहास और प्रशासन का असली अंतर   ||    एक दिन’ इवेंट में आमिर खान का दिल से बयान: “साई पल्लवी आज देश की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेस”   ||    ‘गोलमाल 5’ की धमाकेदार वापसी: ऊटी में शुरू हुई मस्ती, इस बार सवारी भी बड़ी और सरप्राइज भी!   ||   

स्पाइसजेट ने पैसेंजर को दिया एक्सपायरी डेट का मिल्कशेक, शक़्स बीमार पड़ा तो एयरलाइंस पर किया केस, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, March 2, 2024

मुंबई, 02 मार्च, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। बेंगलुरु में रहने वाले एक शख्स को स्पाइसजेट फ्लाइट में एक्सपायरी डेट का मिल्कशेक दिया गया। जिससे व्यक्ति बीमार पड़ गया। बाद में शख्स ने कंज्यूमर कोर्ट में शिकायत की। कोर्ट ने एयरलाइंस को 60 हजार रुपए मुआवजे का आदेश दिया। मामला 20 जून 2023 का है, साउथ बेंगलुरु के एन श्रीनिवासमूर्ति स्पाइसजेट फ्लाइट से दुबई से मुंबई जा रहे थे। उन्होंने 80ML मिल्कशेक का पैकेट ऑर्डर किया और पी लिया। बाद में उन्होंने मिल्कशेक के पैकेट पर देखा कि इसकी एक्सपायरी डेट 18 जून थी। उन्होंने अदालत को बताया कि मिल्कशेक पीने के बाद उन्हें बेचैनी और उल्टी होने लगी। श्रीनिवासमूर्ति के मुताबिक, बीमारी के चलते वह एक हफ्ते तक कहीं बाहर नहीं जा सके। उनका हरी मिर्च का कारोबार है और ट्रैवल न करने की वजह से उनका 22.1 लाख रुपये का नुकसान हुआ। जिसके बाद उन्होंने कंज्यूमर फोरम में एयरलाइंस के खिलाफ शिकायत दर्ज की।

श्रीनिवासमूर्ति ने एयरलाइंस के मैनेजिंग डायरेक्टर और चार डायरेक्टर्स को मानसिक पीड़ा और नुकसान के लिए 1 लाख रुपये, मेडिकल खर्च के लिए 9 लाख रुपये, हरी मिर्च खराब होने के लिए 22.1 लाख रुपये और यात्रा लागत के लिए 50,000 रुपये सहित अन्य राहत देने का निर्देश देने की मांग की। इस कार्यवाही के दौरान एयरलाइन अधिकारी उपस्थित नहीं हुए। बाद में अदालत ने पाया कि उनकी ओर से लापरवाही की गई है। अदालत ने माना कि श्रीनिवासमूर्ति को बिजनेस में नुकसान हुआ है। हालांकि वह मेडिकल को लेकर पुख्ता सबूत पेश नहीं कर पाए, इसलिए कोर्ट ने श्रीनिवास की तरफ से मुआवजे की जितनी रकम मांगी गई थी। उसमें कटौती कर दी। 22 जनवरी के अपने आदेश में, अदालत ने एयरलाइंस पर खराब सर्विस के लिए 25,000 रुपए, मानसिक पीड़ा के लिए 25,000 रुपए और मुकदमेबाजी लागत के लिए 10,000 रुपये का भुगतान करने का निर्देश दिया। एयरलाइन को आदेश का पालन करना होगा।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.